
अमृतसर, 23 मई : आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के एमटीपी विभाग के जरिए लोगों को नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। कुछ दिन पहले नगर निगम जालंधर का एटीपी पकड़ा गया था।
एक बड़े अस्पताल बनाने वाले ने रमन अरोड़ा का नाम किया उजागर
जालंधर शहर में एक बड़े अस्पताल का निर्माण चल रहा था। इस अस्पताल के निर्माण में बिल्डिंग में बाईलॉज के विरुद्ध निर्माण भी हो रहा था। जिसकी एवज में विधायक रमन अरोड़ा ने कथिततौर पर भारी भरकम रिश्वत मांगी थी। इस नामी अस्पताल का निर्माण करने वालों ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेताओं को विधायक रमन अरोड़ा के बारे में सारी बात बताइ। जिस पर पिछले दिनों से विधायक रमन अरोड़ा के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई। विधायक की सिक्योरिटी वापस ले ली गई। विजिलेंस पुलिस ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी। एटीपी की जांच के दौरान रमन अरोड़ा का और भी कई बिल्डिंगों में नाम सामने आ गया। अभी विजिलेंस पुलिस ने रमन अरोड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस द्वारा इसकी जल्द विस्तार पूर्वक जानकारी दी जानी है।
AAP पंजाब में ट्वीट कर दी जानकारी

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News