Breaking News

गुरु नगरी में कोरोना का लगातार ब्लास्ट जारी , 290 लोग पॉजिटिव,2 संक्रमितों की हुई मृत्यु

अमृतसर,24मार्च (राजन): गुरु नगरी अमृतसर में कोरोना का ब्लास्ट लगातार जारी है।आज 290 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 195लोग कम्युनिटी स्प्रेड से तथा 95 लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से हुए हैं। इस वक्त जिले में 1983 कोरोना वायरस एक्टिव केस है। इनमें अधिकांश  अपने घरों में होम आइसोलेट होकर इलाज कर रहे हैं । होम आइसोलेट होने वाले मरीजों को जिला सेहत विभाग द्वारा इलाज के लिए फतेह किट दी जा रही हैं। सिविल सर्जन डॉ चरणजीत सिंह ने बताया कि  जो लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके इलावा मास्क ना पहनने वालों केवी कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। आज जिले में आज 5000 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं  हुए हैं।
2 की हुई मृत्यु

आज जिले में 2 कोरोनावायरस संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है। इनमें सतनाम सिंह (50)निवासी दुबुर्जी , गुरजीत सिंह(52) निवासी वालिया मंजपुर शामिल है।


आज 3479 लोगो ने ली कोरोना वैक्सीन डोज


आज 3479लोगों ने कोरोना वैक्सीन डोज ली है। सिविल सर्जन डॉक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि अब तक कुल 80943लोगो ने कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। इसमें 48502 डोज हेल्थ वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर को दी जा चुकी है। अब तक 32441 प्राइवेट लोगों द्वारा भी वैक्सीन डोज ली जा चुकी है।

About amritsar news

Check Also

पंजाब में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा

अमृतसर, 7 अप्रैल (राजन):पंजाब में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *