Breaking News

नगर निगम का किराया अदा ना करने वाले 13 दुकानदारों की दुकानें की गई सील, 42 दुकानदारों का 82 लाख है किराया बकाया

अमृतसर,24 मार्च (राजन): नगर निगम के भूमि विभाग द्वारा निगम को किराया अदा ना करने वाले 13 दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया गया है। निगम के इस्टेट अफसर धर्मेंदर जीत सिंह ने भूमि विभाग इंस्पेक्टर राजकुमार रिकवरी क्लर्क वीरेंद्रजीत सिंह, देवेंदर भट्टी तथा अपनी टीम के साथ गोल बाग रेलवे स्टेशन के सामने मार्केट में 6 दुकाने, हॉल गेट के बाहर तिकोनी पार्क मार्केट में 3 दुकाने तथा इंदर पैलेस टाकी रोड पर 4 दुकानों को सील कर दिया गया।

धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि नगर निगम की 42 किराए की दुकान पर लगभग 82 लाख रुपए किराया बकाया है। इन सभी निगम के किरायेदारों को नोटिस निकाले हुए हैं कि जल्द से जल्द अपना कराया जमा करवाएं अगर ना करवाया गया तो इनकी दुकान ने निगम द्वारा सील कर दी जाएगी।  इसी प्रक्रिया के तहत आज 13 किराए की दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की शहर में जितने भी किराए की दुकानें हैं, उन सभी  दुकानों की जांच की जा रही है किस-किस दुकान का कितना कितना बकाया कराया है। नगर निगम को किराया ना अदा करने वालों को नोटिस निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि  डिफाल्टर किरायेदारों की दुकानें सील करने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जल्द नगर निगम का बंता किराया अदा करें और दुकानों को सील होने से बचाएं।
रेहड़िया लगा ट्रैफिक व्यवस्था खराब करने वालों का किया सामान जप्त


इस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने अपनी टीम के साथ न्यू रिहालटो  चौक से स्वानी मोटर तक रेडियो की लाइन लगा कर फ्रूट की दुकानें सजाकर ट्रैफिक व्यवस्था को खराब करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका सामान जप्त किया गया। रेहड़िया लगा कर ट्रैफिक व्यवस्था खराब करने वालो को चेतावनी दी गई  उनके विरुद्ध पुलिस में भी  केस दर्ज करवाया जाएगा ।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *