Breaking News

अश्विनी शर्मा पंजाब भाजपा के वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त

अश्विनी शर्मा

अमृतसर,7 जुलाई:भारतीय जनता पार्टी ने अश्वनी शर्मा को पंजाब का वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं, प्रधान पद की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ संभाल रहे है। इससे पहले अश्विनी शर्मा  भी प्रधान पद रह चुके है। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में बीजेपी की तरफ से संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। जैसे अश्वनी शर्मा की नियुक्ति हुई है,.उससे यह साफ है कि जाखड़ पहले की तरह पद पर बने.रहेंगे। साथ ही अश्वनी शर्मा उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे। 17 जनवरी 2020 से लेकर 4 जुलाई 2023 तक अश्वनी शर्मा पंजाब बीजेपी के प्रधान पद पर रहे थे। उनकी अगुआई.में ही अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने के बाद 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया था, जिसमें पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की हार के बाद जाखड़ ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी

बता दें कि पंजाब भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी 13 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। इस नतीजे के तुरंत बाद सुनील जाखड़ ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। हालांकि, भाजपा हाईकमान ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंज़ूर नहीं किया था। इसके बावजूद सुनील जाखड़ पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन जाखड़ इस दौरान भी सक्रिय नहीं दिखे। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

जारी नियुक्ति की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने डिप्टी कमिश्नर,निगम कमिश्नर और अधिकारियों से की बैठक: कहा,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं का निपटारा होगा

विधायक डॉ अजय गुप्ता डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख और अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *