Breaking News

‘हमारे राम’ नाटक की टीम श्री दरबार साहिब में नतमस्तक

अमृतसर, 15 सितंबर(राजन): पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए करवाए जा रहे ‘हमारे राम’ नाटक की टीम आज बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा के नेतृत्व में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई। इस अवसर पर पंजाब के पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली भी उनके साथ मौजूद रहे।

श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आशुतोष राणा ने कहा कि श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही इस पावन स्थल के दर्शन-दीदार करने के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम द्वारा 16 और 17 सितंबर को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के दशमेश ऑडिटोरियम में ‘हमारे राम’ नाटक के चार शो प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राज्य के विभिन्न शहरों में इस नाटक के शो किए जा चुके हैं, जिन्हें पंजाबवासियों की ओर से भरपूर समर्थन मिला है।

इस अवसर पर  दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत तथा पारंपरिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हमारे राम’ नाटक की व्यापक प्रस्तुति करवाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत 16 और 17 सितंबर को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में इस नाटक का मंचन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक दिन में दो शो प्रस्तुत किए जाएंगे। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और रामायण की शिक्षाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के पंजाब स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा डीईए और एसईएम पर कार्यशाला

अमृतसर, 14 सितंबर(राजन): शोध के क्षेत्र में नए तरीकों और आधुनिक सांख्यिकीय विश्लेषण तकनीकों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *