
अमृतसर, 13 जुलाई(राजन): शहर की सफाई व्यवस्था का इस वक्त बुरा हाल है। जगह-जगह पर गंदगी के ढेर होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर निगम ने शहर की डोर टू डोर और शहर के गंदगी कलेक्शन प्वाइंट की सफाई व्यवस्था को लेकर ठेका अवरड़ा कंपनी को दिया हुआ था। कंपनी एग्जिट कर चुकी है। एग्जिट होने के बावजूद भी फिलहाल कंपनी कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा आगे कंपनियों को ठेका सब अलाट करके ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से कूड़ा उठवाया जा रहा है। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगभग 250 छोटी गाड़ियां होनी चाहिए। इस वक्त कंपनी की छोटी गाड़ियां लगभग 75 ही चल रही है। इसके अलावा 80 ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से शहर से कूड़ा कलेक्ट किया जा रहा है। आए दिन कंपनी की छोटी गाड़ियों की संख्या कम होती जानी है। जिस कारण जगह-जगह पर लगातार कूड़ा कलेक्शन ना होने पर गंदगी के देर लग रहे हैं। कंपनी द्वारा अभी भी नगर निगम से प्रति माह लगभग 2.15 करोड़ रुपए की राशि ली जा रही है।

कंपनी के कंपैक्टर तथा और मशीनरी भी बंद हो चुकी
शहर की सफाई का कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की कमी होने के कारण बुरा हाल तो है। इसके साथ-साथ कंपनी के कंपैक्टर तथा और मशीनरी भी बंद हो चुकी है। सबसे अधिक गंदगी और बीमारियां फैलने का मुख्य कारण कंपनी के कंपैक्टर बंद होना है। कंपैक्टर के माध्यम से ही शहर में कूड़ा एकत्रित करने के लिए रखे गए बड़े-बड़े डस्टबिन उठाए जाते हैं। अब इन डस्टबिन में पिछले तीन- तीन, चार-चार दिन का कूड़ा भर गया है और डस्टबिन के आसपास भी कूड़ा लोगों द्वारा फेंका जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में भयंकर बीमारियां फैल सकती है। शहर में लगे सभी डस्टबिन को उठाने का प्रबंध भी नगर निगम को करना चाहिए। निगम के पास डंपिंग मशीने पड़ी हुई है, जिससे इन डस्टबिन से कूड़ा उठाया जा सकता है।
निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 2 टेंडर लगाए हुए हैं
नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो टेंडर लगाए हुए हैं। इनमें शहर की 41 वार्ड की सफाई के लिए 310 करोड़ रुपए और शहर की 44 वार्ड की सफाई के लिए 340 करोड रुपए का टेंडर लगाया हुआ है। यह दोनों टेंडर 22 जुलाई और 27 जुलाई को खुलने है। टेंडर की प्रक्रिया को पूरे करने में लगभग 1 महीने का भी समय लग सकता है। अगर टेंडर मेच्योर नहीं होते तो दोबारा टेंडर लगाने के बाद फिर टेंडर मैच्योर होने में डेढ़ महीना लग जाता है। फिलहाल नगर निगम को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कोई टेंपरेरी हल निकलना होगा। क्योंकि कंपनी कभी भी सारा काम बंद कर सकती है। कंपनी ने पहले भी नगर निगम को सितंबर तक का ही समय दिया था। कंपनी की सारी मशीनरी धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है।
टेंपरेरी हल निकाला है
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी के जाने के बाद अगर पहले लगाए हुए बड़े 2 टेंडर मेच्योर नहीं होते तो निगम ने एक टेंपरेरी हल निकाला हुआ है। उन्होंने बताया कि शहर की पांच विधानसभा क्षेत्र की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए पांच एस्टीमेट बनाकर लोकल बॉडी विभाग को मंजूरी के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह टेंपरेरी हल करने के लिए तीन-तीन महीने के टेंडर जारी किए जाएंगे। पांच टेंडर जारी होने हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 1.25 करोड़ रुपए की लागत का टेंडर जारी होगा। ताकि कंपनी के जाने के बावजूद भी सफाई करवाई जा सके।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News