
अमृतसर, 4 अक्टूबर (राजन): आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब के विधानसभा क्षेत्रो के ब्लॉक प्रधानो की नियुक्ति की है। अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से ब्लॉक प्रधान बनने वाले नेताओं ने विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान बनने वाले नेताओं ने कहा की विधायक डॉ अजय गुप्ता को एक बार फिर से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विजय बनाएंगे।
इन नेताओं को चुना गया ब्लॉक प्रधान
अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से इन नेताओं को ब्लॉक प्रधान चुना गया है। जिन में चरणजीत चन्नी, गुरदास सिंह,हरजीत सिंह (मुल्ले चक),मंजीत सिंह, रविंदर डावर, रिशी कपूर, वरदान भगत और अजय नियोल को अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से ब्लॉक प्रधान चुना गया है।
जारी किए गए आदेशों की कॉपी।


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें