Breaking News

मोहकमपुरा क्षेत्र में नशा तस्कर के मकान को तोड़ा

अमृतसर,14 अक्टूबर(राजन): जिला प्रशासन अमृतसर ने आज मोहकमपुरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोहकमपुरा में एक नशा तस्कर के मकान को तोड़ा गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोहित सिंह उर्फ ​​कालू पुत्र जसपाल सिंह, निवासी प्यारा सिंह सरपंच चौक, मोहकमपुरा नशा तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत 04 मामले दर्ज हैं। इस वक्त वह जेल में है।

नशा तस्करों की 1,138 संपत्तियाँ ध्वस्त की गईं

करवाई दौरान उपस्थित पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी। 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नगर निगम अमृतसर द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर चल रही कार्रवाई के तहत मोहकमपुरा स्थित उक्त आरोपी के घर को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशीली दवाओं के तस्करों की 1,138 संपत्तियाँ ध्वस्त की गईं।

1138 मामले दर्ज किए हैं और 2133 लोगों को गिरफ्तार किया

करवाई दौरान उपस्थित पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी। 

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं, 1138 मामले दर्ज किए हैं और 2133 लोगों को गिरफ्तार किया है। ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थ  में 250.521 किलोग्राम हेरोइन, 29.652 किलोग्राम अफीम, 325.577 किलोग्राम नशीला पाउडर और अन्य नशीले पदार्थ, 2.88 करोड़ रुपये मूल्य की हवाला/ड्रग मनी और तस्करी में इस्तेमाल किए गए 96 वाहन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये निरंतर अभियान नशीली ड्रग्स की तस्करी पर अंकुश लगाने और युवाओं को इसके प्रभाव से बचाने के लिए अमृतसर पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *