Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 1 जनवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 73 के क्षेत्र पिंड फताहपुर की गलियां को सीसी फ्लोरिंग से बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र की ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र की गलियों को बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगातार तेजी से विकास कार्य जारी है।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों से किए गए वायदो को पूरा किया जा रहा है। लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते लगभग 53 पार्कों में लोगों को सभी तरह की सुविधाए देने के लिए कार्य करवाए जा रहे हैं।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिलहाल पार्कों में जो छोटी-छोटी समस्याएं लोगों को आ रही है, उसका तुरंत निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा की सैर करने के लिए आने वाले  लोगों के लिए सभी पार्कों को एक बराबर किया जाए। ताकि लोग आसानी से सैर कर सके। उन्होंने कहा कि पार्कों की  टूटी दीवारों और बैठने के लिए बैंचो को भी तुरंत ठीक करवाया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज लक्खा डीजे, ब्लॉक इंचार्ज रोशन सिंह बिंदा, गुरदास सिंह,संदीप सोनी, जग्गा सिंह और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विश्व बैंक और ऐ.आई.आई.बी  की टीम ने शहर का दौरा कर अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई प्रोजेक्ट की प्रगति का लिया जायजा

अमृतसर,21 अप्रैल(राजन): शहर में लोगों को निरंतर साफ पानी की स्पालई के लिए पंजाब सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *