Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने संधू कॉलोनी, विशाल विहार और प्रकाश विहार में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

अमृतसर, 2 फरवरी(राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने आज वार्ड नंबर 13 और 17 के क्षेत्र संधू कॉलोनी, विशाल विहार और प्रकाश विहार की गलियों को बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन गलियों में पहले सीवरेज  व्यवस्था को ठीक करवाया गया था,अब गलियों का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में प्री lमिक्स से सड़कों को बनवाने के कार्य भी शुरू करवा दिए जाएंगे।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधाए दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत वह खुद लोगों तक पहुंच कर लोगों को इस स्कीम के तहत इंश्योरेंस कार्ड बनवाने की स्लीप जारी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कैंपेन शुरू किया है और अमृतसर जिले में भी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कार्ड बनने शुरू हो गए हैं, जिसके तहत पंजाब के हर नागरिक को हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड दिया जाना है। जिससे 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  ने हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत अमृतसर जिले में चल रहे 41 सर्विस सेंटर पर भी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कार्ड बनेंगे और इसके अलावा 486 कॉमन सर्विस सेंटर पर भी ये कार्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने से राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के लागू होने से अमीरों की पहुंच वाले सबसे महंगे अस्पताल भी गरीबों के लिए खुल गए हैं।

घर के बाहर स्कैन कोड लगाते हुए करमजीत सिंह रिंटू।

रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही हर घर के सामने स्कैन कोड लगाए गए ताकि हर घर को पता चल सके कि उनके घरों का कचरा आसानी से उठाया जा रहा है। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज अनेक सिंह , पार्षद गुलजार बिट्टू और क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 52.80 करोड़ के टेंडर को हाईकोर्ट ने किया रद्द : अब टेंडर दोबारा लगेगा

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर ऑफिस की तस्वीर। अमृतसर,20 जनवरी (राजन):पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अमृतसर इंप्रूवमेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *