Breaking News

नहरी पानी प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की:समय अवधि के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा करें एल एंड टी कंपनी: एडिशनल कमिश्नर

एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

अमृतसर, 3 फरवरी(राजन):नगर निगम एडिशनल सुरिंदर सिंह की अध्यक्षता में नहरी पानी प्रोजेक्ट से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एल एंड टी कंपनी के परियोजना निदेशक संजय कुमार, आईवीए से  सोनी, परियोजना निदेशक  कुलदीप सिंह सैनी, सहायक परियोजना निदेशक एन.पी. सिंह तथा पीआईयू से अधीक्षण अभियंता  जतिंदर वासुदेव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पाइपलाइन बिछाने, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा ओवर हेड सर्विस रिज़रवायरों के निर्माण सहित चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। एडिशनल कमिश्नर ने एल एंड टी कंपनी को समय अवधि के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रोजेक्ट के लिए जनशक्ति को बढ़ाए और कार्यों की गति तेज करें।कार्यों

एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि नहरी पानी प्रोजेक्ट वर्तमान में पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का लगभग 86 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 38 नई पानी की बड़ी बड़ी टंकियां का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें एल एंड टी कंपनी के आश्वासन अनुसार शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। पानी की टंकियां के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु कंपनी को श्रमिकों की संख्या दोगुनी करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रोजेक्ट को शहर की 25 लाख आबादी के लिए तैयार किया गया

एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

बता दें कि  एल एंड टी कंपनी को 10 वर्षों के लिए इस प्रोजेक्ट का ऑपरेशन एंड मेंटिनेस का भी ठेका का दिया हुआ है। इस प्रोजेक्ट को शहर की 25 लाख आबादी के लिए तैयार किया गया है। इसका 30 वर्ष तक शहर वासियों को लाभ मिलेगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी बिल्कुल शुद्ध होकर घरों तक पहुंचेगा। प्रतिदिन शहर वासियों को लगभग 440 मिलियन लीटर पानी मिलेगा। इसके लिए शहर में 51 नई पानी की बड़ी बड़ी टंकियां बनेगी और 24 पुरानी पानी की टंकियों को पूरी तरह से रिपेयर भी कराया जाएगा। शहर में 112 किलोमीटर तक पानी पाइप लाइन भी डाली जाएगी। वैसे इस प्रोजेक्ट को जुलाई 2024 में पूरा करना था। इस प्रोजेक्ट की तीन बार समय अवधि बढ़ाई गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर, 25 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *