Breaking News

एसजीपीसीअंतरिम कमेटी की बैठक:ज्ञानी रघुबीर सिंह को 72 घंटे का नोटिस

अमृतसर, 19 फरवरी: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य कार्यालय में अंतरिम कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद बड़े फैसले लिए गए। बैठक के दौरान श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह को 72 घंटे के भीतर अपने आरोपों के समर्थन में लिखित सबूत पेश करने का नोटिस जारी किया गया है। एसजीपीसी का कहना है कि बीते कल बुधवार को पंजाब प्रेस क्लब, जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोप गंभीर हैं और यदि तय समय में जवाब नहीं मिला तो अगली कार्रवाई की जाएगी।  यह कार्रवाई जालंधर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद की गई। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी चुनौतियों को AI कंपनियों से संवाद करने और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता सेमिनार आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह ने यह आरोप लगाए थे

जालंधर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज्ञानी रघुबीर सिंह ने एसजीपीसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एसजीपीसी की जमीनों की बिक्री मनमर्जी से की जा रही है और इन सौदों में भ्रष्टाचार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि गुरु घर की संपत्ति की रक्षा करना एसजीपीसी की जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा हालात चिंता पैदा करने वाले हैं। उनके मुताबिक जमीनों के सौदों में पारदर्शिता की कमी है और कई फैसले बिना व्यापक चर्चा के लिए जा रहे हैं।

ज्ञानी रघुबीर सिंह ने 2 दिसंबर 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब से जारी हुक्मनामे का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि उस हुक्मनामे की पालना न करने के कारण ही जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटाया गया और यह फैसला धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं था।

उन्होंने लंगर की सूखी रोटियां बेचने के मामले में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गुरु घर की सेवा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की
अनियमितता अस्वीकार्य है।

उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के गुम होने के मामले को भी अत्यंत गंभीर बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसजीपीसी की ओर से की गई कार्रवाई ने पंथक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एयर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों को लेकर सांसद औजला ने उठाई आवाज: कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व अन्य अंतरराष्ट्रीय रूटों पर विमानों के उन्नयन की मांग

सदस्य गुरजीत सिंह औजला अमृतसर, 9 फरवरी (राजन):अमृतसर से लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *