Breaking News

ज्वेलर्स से फिरौती मांगने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार : 30 लाख न देने पर धमकाया; गैंगस्टरों से संपर्क

गिरफ्तार आरोपी आजाद सिंह।

अमृतसर, 20 फरवरी:ज्वेलर्स से 30 लाख रुपए फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला के नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ है। नेता गैंगस्टरों को बोलता था कि, चुनाव में मेरी मदद की जाए, ताकि मैं जीत सकूं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार नेता आजाद सिंह गांव बुटारी का रहने वाला है।

विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल की

देहात पुलिस के अनुसार, यह मामला हलका जंडियाला गुरु क्षेत्र से जुड़ा है। 14 जनवरी को जंडियाला गुरु के रहने वाले ज्वेलर्स दीपक जुल्का को विदेशी नंबर से लगातार वॉट्सएप कॉल और मैसेज आने शुरू हुए।
कॉल करने वालों ने अपनी पहचान केशव शिवाला, सत्ता नौशहरा और करण बाठ के रूप में बताई और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद

आजाद सिंह फाइल फोटो।

अमृतसर देहात के एसएसपी सुहेल मीर ने कहा कि धमकी से डरे पीड़ित ने तुरंत अमृतसर देहात पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आजाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।विदेशी संपर्कों की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं। जांच लगातार जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नशा तस्करों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर किया  गया ध्वस्त

अमृतसर, 17 फरवरी : नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते सुल्तानविंड रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *