Breaking News

पुलिस चौकी के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस मिलने से हड़कंप मचा

पुलिस चौकी की तस्वीर। 

अमृतसर, 21 फरवरी:रैईया पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को चौकी के पीछे IED लगाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अमृतसर देहाती पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से बरामद किया। शनिवार सुबह बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ) को बुलाया गया, जिसने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए IED को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन या आपराधिक गिरोह ने नहीं ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न जांच एजेंसियां भी सतर्क हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अनगढ़ इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर पुलिस की रेड: एक महिला गिरफ्तार

जानकारी देते हुए एसीपी सुरिंदर सिंह। अमृतसर, 23 मई : अनगढ़ इलाके में पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *