Breaking News

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर केवल वोट बटोरने का काम किया : नायब सिंह सैनी

अमृतसर, 21 फरवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अमृतसर दौरे पर पहुंचे अमृतसर पहुंचकर उन्होंने गुरुओं की पावन और ऐतिहासिक धरती को नमन किया और कहा कि इस पवित्र शहर में आना उनके लिए गर्व की बात है। साहिब सिंह साबी मुच्छल के नेतृत्व में भगतांवाला दाना मंडी में आयोजित पंजाब बचाव रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने
प्रदेश सरकार को घेरा ।नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने
बड़े-बड़े सपने दिखाकर केवल वोट बटोरने का काम किया और पंजाब को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप सरकार झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर रही है, यहां तक कि पंजाब में महिलाओं को 1100-1100 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया जबकि हरियाणा में महिलाओं को 2100 प्रति महीना दिया जा रहा है। किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए नायब सिंह सैनी ने हरियाणा माडल का हवाला दिया ।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाती है और यदि सब्जियों या अन्य फसलों के बाजार भाव कम मिलते हैं, तो सरकार उसकी भरपाई करती है ।

नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही पंजाब को नंबर एक राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विदेशों में देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है । इस मौके साहिब सिंह साबी मुच्छल ने हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सम्मानित किया ।
इस मौके पूर्व सांसद श्वेत मलिक, जगमोहन सिंह राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को मिला वीजा : शिरोमणि कमेटी खालसा सजना दिवस के मौके पर 1763 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजेगी

यह जत्था 10 अप्रैल को शिरोमणि कमेटी ऑफिस से रवाना होगा बलविंदर सिंह काहलवां की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *