
अमृतसर,4 मार्च : सीआईए स्टाफ और महिला वकील विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान महिला वकील ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। पेशी के समय कोर्ट परिसर में काफी हलचल रही और वकील समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। महिला वकील ने रोते हुए अदालत में कहा कि, उन्होंने पहले सीआईए स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी रंजिश में पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया। उनका आरोप है कि उन्हें बाजार से जबरन उठाया गया और.थाने ले जाकर मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि उन पर समझौता करने का दबाव बनाया.जाता रहा, लेकिन जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें थर्ड.डिग्री टॉर्चर दिया गया।
मारपीट में हाथ टूटने का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग
वकील ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ इतनी मारपीट की कि उनका हाथ तक टूट गया। उन्होंने कोर्ट से निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि उन्हें न्याय चाहिए।
बार एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की
इस मामले पर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रदीप सैनी ने कहा कि अगर पुलिस को किसी वकील से कोई शिकायत थी,तो पहले बार एसोसिएशन को सूचित करना चाहिए था । उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वकील समुदाय अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाता.रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और उच्च अधिकारियों का हवाला दिया। मामले को लेकर वकील समुदाय में रोष बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला
थाना रंजीत एवेन्यू, अमृतसर में 3 मार्च 2026 को मुकदमा नंबर 42 दर्ज किया गया। मामला बीएनएस की धारा 308(2), 3(5) और 351 (3) के तहत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता गांव तलवंडी दसौंधा सिंह का मौजूदा सरपंच है। शिकायत के मुताबिक, गांव के गुरमेज सिंह को कुछ लोगों ने फोन कर कथित तौर पर ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोप है कि पहले 500 रुपए के गूगल पे ट्रांजैक्शन का हवाला दिया गया और बाद में 10 लाख रुपए की मांग की गई। पैसे न देने पर कार्रवाई की धमकी देने का भी आरोप है।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने रंजीत एवेन्यू स्थित एक रेस्टोरेंट में दोपहर 2 बजे मिलने के लिए बुलाया। पुलिस पहले से सतर्क थी। जैसे ही कथित आरोपी पैसे लेकर जाने लगे, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह को मौके पर काबू कर लिया।
वहीं एक महिला आरोपी सिमरनजीत कौर की पहचान भी की गई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News