Breaking News

बिग ब्रेकिंग –सीबीएसई बोर्ड का बड़ा निर्णय,12 वी की परीक्षाएं स्थगित,10 की परीक्षाएं रद्द

अमृतसर ,14 अप्रैल(राजन): कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते  सीबीएसई बोर्ड ने बड़ा निर्णय लेते हुए कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। बुधवार को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें निर्णय लिया गया। दसवीं के विद्यार्थियों का इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर मूल्यांकन होगा। 12 वी परीक्षा को लेकर बोर्ड के अधिकारी 1 जून को समीक्षा   मीटिंग करके आगे निर्णय लेंगे। 12वी की आगे परीक्षा को लेकर 15 पहले विद्यार्थियों को सूचित किया जाएगा।
देश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के बीच कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने परीक्षा रद्द करने का आह्वान किया था।  देश में लगभग 30 लाख बच्चों को सीबीएसई परीक्षा में शामिल होना है।

About amritsar news

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज में एआई संचालित शिक्षण पर कार्यशाला आयोजित

डॉ प्रतीक भाटिया को सम्मानित करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता और अन्य स्टाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *