
अमृतसर, 29 मार्च: वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को आज अदालत में फिर पेश किया गया। अदालत ने भुल्लर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पहले पुलिस निर्माण में पुलिस ने उनसे पूछताछ की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। वेयरहाउस के डीएम रंधावा ने 21 मार्च को अपने घर में सुसाइड किया था।
पुलिस ने इस मामले में लालजीत भुल्लर, उनके पिता, पी ए और अन्य के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया था। पिछले दिनों अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था।
पांच दिन की रिमांड अवधि आज पूरी हो गई थी। पुलिस ने रिमांड के दौरान जुटाए गए सबूत और पूछताछ से संबंधित जानकारी अदालत के सामने पेश किए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News