Breaking News

विपक्ष ने ‘नारी शक्ति वन्दन अधिनियम’ ख़ारिज कर अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को किया बेनकाब: मनजिंदर सिंह सिरसा 

अमृतसर, 20 अप्रैल : बीजेपी दिल्ली की रेखा गुट सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की NDA सरकार का लोकसभा में ख़ारिज हुए ‘नारी शक्ति वन्दन अधिनियम’ पर बोलते हुए कहा कि यह भारत की आधी आबादी, जो कि महिलाओं की है, के साथ के साथ सीधा विश्वासघात है। आज भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस सहित सभी विपक्षी राजनितिक दलों की महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने इन विधेयकों को भारत के लोकतंत्र को मज़बूत करने और ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ के मूल संवैधानिक सिद्धांत को लागू करने के उद्देश्य से पेश किया था।

मनजिंदर सींह सिरसा ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ रही हैं, यह बेहद निराशाजनक है कि संसद में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC और DMK आदि राजनितिक दलों ने, जो देश के करोड़ों नागरिकों का प्रतिनिधित्व करती है, ने इतने महत्वपूर्ण सुधार को खारिज कर दिया है। विपक्षी दलों द्वारा इस विधेयक को खारिज करके भारत की महिलाओं को साफ़ संदेश दिया है कि उनकी महिलाओं के बारे में क्या सोच है? इस कानून का विरोध करके, विपक्ष ने समावेशी प्रतिनिधित्व के लिए एक लोकतांत्रिक सुधार को खारिज कर दिया है। इन दलों ने न केवल संवैधानिक संशोधनों या परिसीमन से संबंधित विधेयकों का विरोध किया है; बल्कि उन्होंने भारत की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों की पीठ में छुरा घोंपा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *