Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने बिजली के दो नए ट्रांसफार्मर का किया शुभारंभ : कहां,अब इन क्षेत्रों में बिजली की समस्या नहीं आएगी

नए बिजली के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 22 अप्रैल (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज बिजली के दो नए ट्रांसफार्मर का शुभारम किया। विधायक डॉ गुप्ता ने  हिंदू सभा कॉलेज के बाहर और लोहगढ़ गेट पर 200 -200 के वी के ट्रांसफार्मर शुरू करवाते हुए कहा कि अब इन क्षेत्रों में बिजली की समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि ढाब खटीका क्षेत्र, कटरा दूलो के साथ लगती गलियां, अंदुरून लोहगढ़ गेट और सर्कुलर रोड पर पहले बिजली की कुछ समस्याएं आ रही थी। उन्होंने कहा कि अब नए ट्रांसफार्मर शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बिजली की पूरी-पूरी वोल्टेज मिलेगी।

नए बिजली के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की जरूरत बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां भी बिजली के नए ट्रांसफार्मरो की जरूरत थी, वहां वहां पर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दो नए ट्रांसफार्मर शुरू करवा दिए गए हैं और आने वाले दिनों में और भी बिजली के ट्रांसफार्मर लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वह खुद प्रतिदिन मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका हल निकाल रहे हैं।

नए बिजली के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सभी तरह के विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्के  के सभी पार्कों का नवीनीकरण करवाने के निगम अधिकारियों को मौके पर ले जाकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से गलियों में सीवरेज, वाटर सप्लाई डालकर गलियों को दोबारा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के भी निर्माण कार्य तेजी से शुरू करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ सार्थक गुप्ता, साजन कुमार, चिराग कुमार, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड एक्सियन सिमर पाल सिंह, एसडीओ बलजीत सिंह, जे ई दविंदर सिंह,जे ई दमन सिंह , जे ई रमन कुमार और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर जिले में एस.आई.आर. के तहत मतदान केंद्रों पर लगाए गए विशेष शिविर

एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *