Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की सभी लिंक सड़कों को बनवाने का कार्य तेजी से शुरू करवाया

सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू।

अमृतसर, 22 अप्रैल(राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने हल्के की सभी लिंक सड़कों को बनवाने का कार्य तेजी से शुरू करवा दिया है। रिंटू ने तुंग बाला, शिवपुरी, प्रेम नगर और कबीर महल्ला की लिंक सड़कों पर प्रीमिक्स बिछाने का काम शुरू करवाया है। रिंटू ने कहा कि यह पहल इलाके के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं देने और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हमेशा के लिए हल करने की दिशा में एक और मज़बूत कदम है।उन्होंने कहा कि प्रीमिक्स से सड़के बनवाने का कार्य लगातार जारी रहेगा

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से प्रतिदिन मिलकर उनकी समस्याओं को सुना जाता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को सुनकर मिलजुल कर इसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  गर्व है कि हम अपने इलाके को लगातार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए हल्के में प्रत्येक तरह के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास कार्यों से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा।

सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू।

रिंटू ने कहा कि पंजाब मेंआम आदमी पार्टी की सरकार की सभी जनहितेषी योजनाओ को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के चेहरों पर विश्वास और खुशी साफ दिख रही थी। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा  और सभी क्षेत्रो के गणमान्य लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर.-2026: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *