Breaking News

सांसद अमृतपाल सिंह 2 दिन के पुलिस रिमांड पर: अजनाला केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई कोर्ट में पेशी

सांसद अमृतपाल सिंह।

अमृतसर,23 अप्रैल:पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए के तहत बंद थे।
हालांकि उनकी एनएसए के तहत नजरबंदी कल 22 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद अब पुलिस इस पुराने मामले में आगे की कार्रवाई की है।
अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट ऋतुराज सिंह ने बताया कि NSA समाप्त हो चुका है, लेकिन FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से पूछताछ के लिए डिब्रूगढ़ पुलिस थाना में शिफ्ट कर दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नकली हेल्थ मिनिस्टर बनकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस अमृतसर ने किया गिरफ्तार

अमृतसर, 3 फरवरी (राजन): पुलिस को सिविल हॉस्पिटल, अमृतसर में तैनात एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *