Breaking News

भाजपा अमृतसर निगम द्वारा दिए जा रहे नाजायज पार्किंग ठेकों के विरोध में उठाएगी आवाज

अमृतसर, 28 अप्रैल  : अमृतसर नगर निगम द्वारा निगम अधिकारीयों की मिलिभुगत से दिए जा रहे नाजायज पार्किंग ठेकों तथा अवैध वसूली को लेकर भाजपा पार्षद दल की एक भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें भाजपा पार्षद दल के नेता पार्षद गौरव गिल, पार्षद अमन ऐरी, पार्षद श्रुति विज आदि उपस्थित थे। हरविंदर सिंह संधू ने पार्षद दल के साथ उपरोक्त मामले की विस्तृत चर्चा की तथा आगामी रणनीति तैयार की।

हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक पंजाब भर में भ्रष्टाचार चरम पर पहुँच किया है। इसका एक बार फिर से प्रमाण नगर निगम अमृतसर में मिला है, जहाँ आम आदमी पार्टी के कुछ लोगों तथा निगम अधिकारियों की मिलिभुगत ब्लैक लिस्ट होने वाली कंपनियों को नाजायज रूप से पार्किंग के ठेके दे दिए गए हैं।

बीते दिनों गुरु नानक भवन की पार्किंग में जहाँ 50 रुपए की जगह 200 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है, इस सारे मामले पर निगम अधिकारीयों ने ना ही कोई कार्यवाही की और ना कुछ भी बोलने को तैयार हैं। जिस फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए था,उसे ओल्ड सब्जी मंडी पार्किंग का ठेका चौथी बार अलॉट कर दिया गया है। निगम के नियमों के मुताबिक यदि कोई ठेकेदार पार्किंग एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन करता है या तय रेट से ज्यादा वसूलता है, तो उसका टेंडर रद्द कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाता है।

हरविंदर सिंह संधू व पार्षद दल ने कहा कि अगर निगम अधिकारीयों ने उपरोक्त मामले में कार्यवाही नहीं की तो जनता के हक की आवाज उठाने वाली भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से इस मामले को लेकर जनता की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाएगी और विरोध प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में करोड़ों के विकास को मिलेगी मंजूरी

अमृतसर, 23 अप्रैल (राजन): नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग कल 24 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *