
अमृतसर, 28 अप्रैल:राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद टूट रोकने में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधायकों की मीटिंग टाल दी है। मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने मीटिंग को लेकर सफाई दी है।
सिसोदिया ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- पंजाब में कल पार्टी के 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर्स की बैठक बुलाई गई है। इसे गलत तरीके से ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताया जा रहा हैं। यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है, जो पार्टी की रूटीन संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हर ब्लॉक के संगठन की स्थिति, जमीनी फीडबैक और आगे की
कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होती है।
माना जा रहा है कि AAP को लेकर निगेटिव माहौल न बने, इसलिए अब ये मीटिंग गुपचुप की जा सकती है। लेकिन मीटिंग की जानकारी लीक हो गई, इस वजह से अब इसे नॉर्मल मीटिंग का रूप दे दिया गया है। यह भी चर्चा है कि पहले रूटीन मीटिंग के नाम पर ही विधायकों को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News