Breaking News

भारत में सजा काटकर वतन लौटे चार पाकिस्तानी

अमृतसर,5 मई :अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत सरकार ने चार पाकिस्तानी सिविल कैदियों को रिहा कर उनके वतन वापस भेज दिया। ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया गया। रिहा किए गए कैदियों में मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रजा, मोहम्मद हमजा और हुसैन शामिल हैं। इनमें से एक कैदी ने लगभग 10 साल की सजा काटी, जबकि अन्य ने 6 महीने.से लेकर 1 साल तक जेल में समय बिताया।

पुलिस सुरक्षा.के बीच इन्हें अटारी बॉर्डर तक लाया गया, जहां जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया और जांच के बाद इन्हें रवाना किया गया। रिहा हुए कैदियों में से मोहम्मद हमजा ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह नशे की हालत में गलती से सीमा पार कर गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने करीब एक साल से अधिक समय जेल में.बिताया। उसने यह भी बताया कि उसके परिवार को उसकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी ।

अपने देश लौटने की खुशी इन कैदियों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। उन्होंने भारत सरकार के इस फैसले की सराहना की और इसे मानवीय कदम बताया। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा उनकीजिंदगी बर्बाद करने की सबसे बड़ी वजह बना। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह रिहाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने 29 डीएसपी के किए तबादले

अमृतसर, 11 मई : पंजाब सरकार ने 29 डीएसपी के तबादले करने के आदेश जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *