Breaking News

अमृतसर में भरभराकर मकान गिरा: गुरुद्वारे केमुख्य सेवादार और लड़के की मौत

मृतकों की फाइल फोटो।

अमृतसर,18 जून :अमृतसर में मकान का लेंटर गिरने से गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार बाबा मुख्तार सिंह समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुख्तार सिंह साथियों के साथ गांव सैदपुर में एक पुराने मकान को गिराने का काम कर रहे थे, तभी अचानक मकान का लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से बाबा मुख्तार सिंह और 13 वर्षीय  अजेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बाबा मुख्तार सिंह गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख में लंबे समय से सेवा कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दरबार साहिब के पास होटल में नाबालिग लड़की से बलात्कार

जानकारी देते हुए निहंग परमजीत सिंह अकाली,साथ में थाना बी डिवीजन  प्रभारी। अमृतसर, 2 अगस्त:श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *