Breaking News

ड्रोन से गिराई 27 किलो हेरोइन बरामद: बॉर्डर पर बीएसफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

अमृतसर, 21 जून : जिलाअमृतसर  में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 27 किलो हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जिसमें सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप भेजे जाने की आशंका जताई गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान स्थित तस्करों ने ड्रोन की मदद से अमृतसर के घरिंडा क्षेत्र में नशे की बड़ी खेप गिराई है। सूचना मिलते ही बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीमों ने इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान पुल मोरन के निकट संदिग्ध स्थान से 27 किलो हेरोइन बरामद की गई।

बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अब सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि खेप को सीमा पार से भेजने और उसे स्थानीय स्तर पर प्राप्त करने में किन लोगों की भूमिका रही है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े संभावित आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में चार पेट्रोल बोतल बम, 3 पिस्तौल बरामद, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम 9 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे: DGP …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *