Breaking News

सारागढ़ी पार्किंग स्टैंड के प्रबंध पूरे नहीं हो रहे : स्टाफ और लोगों को आ रही परेशानी ; सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं

चल रहे पार्किंग स्टैंड की तस्वीर।

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन गुप्ता ): श्री दरबार साहिब के समीप सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग स्टैंड को पुड्डा द्वारा  22 जुलाई को कब्जा ले लेने के बाद इस पार्किंग को नगर निगम अमृतसर के हवाले कर दिया था। इस पार्किंग स्टैंड का नगर निगम द्वारा संचालन किया जा रहा है। चार दिन बीत जाने के उपरांत केसरी बाग पार्किंग स्टैंड में गाड़ियां पार्क नहीं की जा रही है। वहां से पहले से पार्क हुई गाड़ियां बाहर निकली जा रही है। सारागढ़ी पार्किंग स्टैंड में प्रबंध पूरे नहीं हो रहे हैं। जिस कारण स्टाफ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सारागढ़ी पार्किंग में प्रतिदिन लगभग 750 गाड़ियां पार्क हो रही है। चार दिन भी जाने के उपरांत सारागढ़ी पार्किंग में निगम द्वारा अभी तक पूरे पूरे इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिसमें सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर सेट, वाई-फाई कनेक्शन, पार्किंग में एयर कंडीशनर ऑफिस, फर्नीचर की कमी,टिकट जारी करने के लिए ऑटोमेटिक मशीने, पार्किंग स्टैंड की लिफ्ट खराब होने से बंद, और अन्य प्रबंध भी अभी तक अधूरे हैं। पार्किंग में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं दी गई है। रात के समय दो पुलिस कर्मचारी आते हैं, देर रात को  यह भी वापस चले जाते हैं।

चल रहे पार्किंग स्टैंड की तस्वीर।

सारागढ़ी पार्किंग से प्रतिदिन 1 लाख रुपए  से अधिक राशि हो रही एकत्रित

नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियो द्वारा कार पार्किंग के लिए  फिलहाल प्रतिकार 30 रुपए वसूल किए जा रहे हैं। निगम ने 23 जुलाई और 24 जुलाई दोपहर 3:00 तक 1.07 लाख रुपए  एकत्रित किए । 24 जुलाई दोपहर 3:00 बजे के बाद आज रात तक नगर निगम द्वारा लगभग 3 लाख रुपए एकत्रित किया जा चुका है। सारागढ़ी पार्किंग से प्रतिदिन 1 लाख रुपए से अधिक राशि एकत्रित हो रही है। अभी तक केजरीबाग पार्किंग शुरू नहीं हुई है।

चल रहे पार्किंग स्टैंड की तस्वीर।

पहले लाखों का हो चुका है कथित घपला, इसकी उच्च स्तरीय हो जांच

इस पार्किंग स्टैंड पर पहले लाखों रुपयो का कथित घपला हो चुका है। पुड्डा द्वारा इस पार्किंग स्टैंड को साल 2014 में मात्र लगभग 1.44 लाख रुपए प्रतिवर्ष के लिए अलाट कर दिया था। एक ही ठेकेदार लगातार 11 वर्ष तक मामूली सी राशि बढ़ाकर इस पार्किंग स्टैंड को चलता रहा। अभी भी इस ठेकेदार से बकाया राशि वसूलनी है।मिली जानकारी के अनुसार इस पार्किंग स्टैंड को चलाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी ने लगभग 52 लाख रुपए का टेंडर भरा था। बाद में इस कंपनी द्वारा राशि जमा न करवाने पर उस कंपनी को ठेका नहीं मिल पाया। इस वक्त नगर निगम द्वारा 4 दिन सारागढ़ी पार्किंग स्टैंड से लगभग 4 लाख रुपया एकत्रित किया है। अनुमान के अनुसार इस पार्किंग स्टैंड से प्रतिवर्ष लगभग 4 करोड़  से अधिक आमदनी है।अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ इंद्रबीर निज्जर ने इस पार्किंग स्टैंड को लेकर मामला विधानसभा में भी उठाया था। इस कथित घपले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

पार्किंग स्टैंड को लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग कर निर्णय लेने चाहिए

सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग स्टैंड को लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग करके निर्णय लेने चाहिए। जिसमें दोनों पार्किंग स्टैंड में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाना। बंद पड़ी लिफ्ट को शुरू करवाना। पार्किंग स्टैंड रेट निर्धारित करना। प्रति महीना लगने वाली गाड़ियों के भी रेट निर्धारित करना। पार्किंग स्टैंड के भीतर 3 दुकाने और पार्किंग स्टैंड के बाहर 2 दुकानों के बारे में निर्णय लेने चाहिए। इन पांचो दुकानों को प्राइवेट लोग ही चला रहे हैं। दिन और रात को सुरक्षा व्यवस्था तैनात रखना। इसके साथ-साथ  पार्किंग स्टैंड का प्रतिवर्ष रेट निर्धारित करके ई आक्शन टेंडर लगाने का निर्णय लेना सबसे महत्वपूर्ण है। इस पार्किंग स्टैंड में प्रतिदिन देश विदेश से श्रद्धालु श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आते हैं।

पार्किंग स्टैंड को लेकर हाईकोर्ट में है मामला

सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग के लिए पुड्डा द्वारा पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से 22 जुलाई को कब्जा तो ले लिया था।  किंतु अभी यह मामला माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच में विचाराधीन है। इस मामले को लेकर 24 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होनी थी। हाई कोर्ट में वकीलों की हड़ताल होने पर इस मामले पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में 28 जुलाई को सुनवाई होगी । पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर पुड्डा और पंजाब सरकार के वकीलों की टीम द्वारा पूरे पूरे तथ्य लेकर 28 जुलाई को कोर्ट में पेश करने चाहिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *