Breaking News

क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान, एक पारी में बने 534 रन: अभिषेक शर्मा ने 91 गेंद में 233 रन बनाए

अमृतसर, 3 अगस्त(राजन): पंजाब स्टेट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज एजीए गांधी ग्राउंड में अमृतसर और तरनतारन की टीमों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में अमृतसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तरनतारन को 220 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।

इस मैच में शहर के उभरते सितारे एवं भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अमृतसर की ओर से खेलते हुए मात्र 91 गेंदों में विस्फोटक 233 रन बनाए। अपनी इस यादगार पारी के दौरान उन्होंने 25 छक्के और 15 चौके लगाए। टीम के कप्तान अभिनव शर्मा ने 51 रन तथा अभय चौधरी ने शानदार 93 रनों का योगदान दिया।

इस अवसर पर एजीए गांधी ग्राउंड, अमृतसर के सचिव सागर मेहरा ने अमृतसर टीम एवं अभिषेक शर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल अमृतसर ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा अपने घरेलू मैदान पर आए, अपने पुराने साथियों के साथ खेले और टीम के लिए शानदार योगदान देते हुए ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो अपने आप में एक विश्वस्तरीय रिकॉर्ड है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

महिलाओं की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप सम्पन्न:पंजाब की पलकप्रीत, जपनीत और अंजली ने कायम रखी सरदारी

अमृतसर, 20 फरवरी:गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के साइक्लिंग वेलोड्रोम में भारत सरकार की खेलो इंडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *