Breaking News

कूड़ा उठाने को लेकर नगर निगम द्वारा एक कंपनी को जारी किए गए आदेश पर हाई कोर्ट में दायर की गई दो याचिकाओ पर स्टे आर्डर नहीं मिला

अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर टू डोर कूड़ा  उठाने के लिए एक नई कंपनी को लेटर आफ इंटेंट (एलओआई) जारी किया हुआ  है। इस कंपनी द्वारा अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्रों  से कूड़ा उठाने के लिए कार्य शुरू किया जाना है । इस कंपनी द्वारा लगभग 80 मिनी टिप्पर और अन्य मशीनरी सड़कों पर उतारी जाएगी।

इस मामले को लेकर शहर में पहले से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली थ्री आर कंपनी और दूसरी रिचकॉन कंपनी द्वारा नगर निगम अमृतसर के आदेश पर इस टेंडर पर स्टे लेने के लिए माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में अलग-अलग  दो याचिका दायर कर दी गई । जिस पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। नगर निगम द्वारा शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर टू डोर कूड़ा  उठाने के लिए एक नई कंपनी को दिए गए आदेश पर स्टे आर्डर जारी नहीं किया। इस मामले को लेकर अब हाई कोर्ट में  10 अगस्त सोमवार और 12 अगस्त बुधवार को सुनवाई होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *