मच्छरों के खातमें के लिए क्षेत्र में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही: विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर, 8 अगस्त (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज लोगों की अच्छी सेहत के लिए हल्के की प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग मशीने रवाना की। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि बरसाती मौसम में डेंगू का लारवा और मच्छर ना पनप पाए, इसीलिए फागिंग मशीने भेजी गई है। उन्होंने कहा कि मच्छरों से मलेरिया और डेंगू की बीमारी फैलती है।उन्होंने कहा कि मच्छरों के खातमें के लिए क्षेत्र में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक वार्ड में फागिंग के साथ-साथ दवाइयो का भी छिड़काव करवाया जा रहा है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मलेरिया,डेंगू व अन्य बीमारियों से बचने के लिए लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर के बाहर, पौधों के गमले में पानी खड़ा ना रहने दे। उन्होंने कहा कि हल्के में फॉगिंग के लिए चार बड़ी गाड़ियां और 10 दो पहिया वाहन लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन सैनिटेशन ऑफिसर मलकीयत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्याम सिंह, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, डॉ सार्थक गुप्ता, सुदेश कुमार,गुरदास सिंह, साजन कुमार, मन्नू पहलवान, राहुल सेठी, चिराग कुमार और आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News