Breaking News

पार्किंग स्टैंड माफिया पूरी तरह से हावी, बिना राशि दिए चल रहे नगर निगम के पार्किंग स्टैंड

अलॉट किए 6 स्टैंडो से भी निगम को नहीं मिली बकाया राशि,13 लाख से अधिक बकाया


अमृतसर,3 मई (राजन): महानगर में वाहन पार्किंग स्टैंड  माफिया पूरी तरह से हावी है। शहर में नगर निगम के 1 दर्जन से अधिक वाहन पार्किंग स्टैंड है। इनमें 6 पार्किंग स्टैंड नगर निगम द्वारा 6 महीनों के लिए वर्ष 2020 नवंबर माह के अंत में अलॉट किए गए थे। इनमें गुरुनानक भवन, मच्छी मंडी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शॉपिंग कंपलेक्स, कोर्ट रोड पुल टेक कैंट साइड, थाना सदर फायर ब्रिगेड,अमनदीप, केयर वेल अस्पताल मयूर होटल, कैरो मार्केट  पार्किंग स्टैंड सभी कुल 44.10 लाख रुपया में अलॉट किए गए थे। अलॉटमेंट देते समय 50 प्रतिशत राशि मौके पर तथा शेष बैंक गारंटी के साथ अलॉटमेंट होने के 3 महीने के भीतर ही हासिल की जानी थी।

15 मई को अलॉट किए गए पार्किंग स्टैंडो की 6 महीने की अवधि समाप्त होने जा रही है। स्टैंडो से निगम को शेष राशि नहीं मिल पाई है। अब तक इन स्टैंडो  से मिल लगभग30 लाख रुपए ही मिल पाए है तथा  बकाया 13 लाख रुपए से अधिक  राशि  है। शहर में नगर निगम के अन्य स्टैंड नगर निगम अलॉट ही नहीं कर पाई। इससे भी नगर निगम को लाखों रुपयों की हानि हुई है। पार्किंग माफिया द्वारा तो सभी स्टैंड  चलाए जा रहे हैं। इसमें कथित तौर पर कुछ निगम मुलाजिमों की भी मिलीभगत है। इन मुलाजिमों द्वारा पार्किंग स्टैंड चलाने वालों से कथित राशि एंठी गई है।
बकाया राशि  ना आने पर स्टैंड करेंगे सील
नगर निगम के एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि एस्टेट विभाग का कुछ दिन पहले चार्ज संभाला है। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्टैंडो का सारा रिकॉर्ड  मंगवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्टैंडो की बकाया राशि नहीं आई है, उन स्टैंडो को सील कर दिया जाएगा। जिस  किसी भी निगम मुलाजिम द्वारा पार्किंग स्टैंड से कथित राशि एंठी है, उसकी भी जांच करवाई जाएगी।

 

नगर निगम द्वारा अलॉट किए गए 6 पार्किंग स्टैंडो की विस्तारपूर्वक रिपोर्ट

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *