Breaking News

नगर निगम बटाला के नवनियुक्त मेयर सुखदीप सिंह तेजा का मेयर रिंटू ने किया स्वागत

अमृतसर,19 मई(राजन):नगर निगम बटाला के नवनियुक्त मेयर सुखदीप सिंह तेजा के नगर निगम अमृतसर के रंजीत एवेन्यू कार्यालय में आगमन पर मेयर करमजीत सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट करके गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेयर ने नवनियुक्त मेयर को मेयर की नियुक्त होने पर बधाई दी और नगर निगम अमृतसर की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी, डिप्टी मेयर यूनिस कुमार और बड़ी संख्या में पार्षद बड़ी उपस्थित थे। बटाला के मेयर ने मेयर करमजीत सिंह और उनके सहयोगियों को नगर निगम अमृतसर द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करने पर धन्यवाद किया।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *