Breaking News

बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर और उसका पति 1 दिन के पुलिस रिमांड पर

अमृतसर,19 मई(राजन): रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई नगर निगम की बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर और उसके पति प्रथमेश मोहन उर्फ  राहुल का विजिलेंस पुलिस ने 1 दिन का पुलिस रिमांड ले लिया है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पकड़े गए दोनों आरोपियों को पेश किया गया। अदालत में विजिलेंस ब्यूरो ने 3 दिन का पुलिस रिमांड मांगा कि आरोपियों से रिमांड के दौरान अन्य खुलासे होने की संभावना है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा 1 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया गया।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने रामनगर कॉलोनी की गलियां बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन:कहा,सभी वार्डों में गलियां बनाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।  अमृतसर,21 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *