Breaking News

मनोहर लाल एंथनी पहलवान 2 दिन के पुलिस रिमांड पर, तरनतारन पुलिस ने हवाला के माध्यम से 1.78 करोड रुपए पाकिस्तानी तस्करों को भेजने के आरोप में एंथनी पहलवान को किया गिरफ्तार

मनोहर लाल एंथनी पहलवान की फाइल फोटो

(तरनतारन\अमृतसर),26 मई (राजन): तरनतारन पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एसएससी धरुमन एच नींबाले, एसपी नारकोटिक जगजीत सिंह वालिया के आदेशों के अनुसार डीएसपी सुखदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ विगत 4 अप्रैल को 3 किलोग्राम हैरोइन सहित 2 दोषियों को गिरफ्तार किया था। इनके विरुद्ध थाना सदर पट्टी में एनटीपीसी एक्ट के अधीन केस दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए दोषियों से पूछताछ के दौरान पता चला था कि हेरोइन के एवज में पाकिस्तानी तस्करों को हवाला के माध्यम से 1.78 करोड़ रुपयों की राशि अमृतसर एनम सिनेमा के नजदीक रहने वाले मनोहर लाल एंथनी पहलवान के माध्यम से की गई थी। जिस पर पुलिस द्वारा मनोहर लाल एंथनी पहलवान को भी  इस केस में नामजद कर लिया। अब पुलिस द्वारा एंथोनी पहलवान को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस के अनुसार एंथनी पहलवान के विरुद्ध चिटफंड की बहुत शिकायतें पहले मिल चुकी हैं। पुलिस रिमांड में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस पार्षद गुरदीप पहलवान हत्याकांड में गैंगस्टर भगवानपुरिया समेत 5 बरी :  3 अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा

मृतक गुरदीप पहलवान की फाइल फोटो। अमृतसर, 17 मई : कांग्रेस पार्षद गुरदीप पहलवान की  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *