Breaking News

एक बार फिर लगी बस स्टैंड पुलिस चौकी के साथ पुलिस द्वारा जप्त किए वाहनों को आग

6 कारें आग से पूरी तरह क्षतिग्रस्त, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग पर  काबू पाने से बस स्टैंड तक नहीं पहुंची आग


अमृतसर,7 जून (राजन): बस स्टैंड पुलिस चौकी के साथ  पुलिस द्वारा जप्त किए गए वाहनों का बनाए गए डंप में एक बार फिर आग लग गई। कुछ दिन पहले भी यहां वाहनों को आग लगने से भारी हानि हुई थी। आज शाम आग लगने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तथा सेवा समिति की फायर ब्रिगेड गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने से 6 कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा तुरंत ना आग पर काबू पाया जाता तो आग फैल  कर बस स्टैंड में खड़ी बसों तक पहुंचने से एक बड़ा आगजनी का हादसा हो सकता था। आग लगने के  कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *