कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू को प्रधान बनाए जाने पर सहमत नहीं !
नाखुश कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से जताई नाराजगी
पंजाब कांग्रेस में अब और बढ़ सकती है कलह

चंडीगढ़/ अमृतसर 15 जुलाई (राजन):पंजाब कांग्रेस में बदलाव को लेकर आलाकमान के फार्मूले की चर्चा तेज हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर स्थिति करीब-करीब साफ होती जा रही है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने संकेत दिया है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हो सकते हैं। रावत के अनुसार पंजाब कांग्रेस को लेकर फार्मूला निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। कांग्रेस आलाकमान का आने वाले फरमान नवजोत सिंह सिद्धू अध्यक्ष पंजाब कांग्रेस , कैप्टन अमरिंदर सिंह चेयरमैन कंपेन कमेटी, संतोख चौधरी तथा विजय इंदर सिंगला कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब कांग्रेस, प्रताप सिंह बाजवा चेयरमैन मेनिफेस्टो कमेटी हो सकता है।
इस फरमान से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहमत नहीं है। पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत के एक टीवी चैनल पर दिए बयान के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी नाराजगी जाहिर कर दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह आलाकमान के इस निर्णय से नाखुश हैं। अब पंजाब कांग्रेस में और भी कलह बढ़ सकती है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा विधिवत तौर पर अभी घोषणा की जानी हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने जारी किया ट्वीट और कहा,पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह लीड कर दोबारा सरकार बनाएंगे

Amritsar News Latest Amritsar News