Breaking News

गुरू नानक स्टेडीयम में 74वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों संबंधी जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने लिया जाएजा

गुरू नानक स्टेडीयम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए जिलाधीश गुरप्रीत सिंह खहरा और पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल व अन्य।

अमृतसर, 11 अगस्त (राजन गुप्ता): जिलाधीश गुरप्रीत सिंह खहरा और पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल द्वारा 74वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरू नानक स्टेडीयम में होने वाले जिला स्तरीय समागम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर जिलाधीश पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर डाक्टरी शिक्षा और खोज मंत्री ओम प्रकाश सोनी राष्ट्रीय ध्वज़ फहराने की रस्म अदा करेंगे। उन्होने अधिकारियों को हिदायत की कि वह राष्ट्रीय त्यौहार को अच्छे तरीके के साथ मनाने के लिए उनको सौंपी गई जिम्मेवारियों को निजी दिलचस्पी लेते हुए मेहनत और लगन के साथ पूरा करें। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोविड के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस मौके किए जाने वाले समागमों संबंधी जारी हिदायतों तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम करवाते हुए जारी निर्देशों की इन-बिन पालना की जाए। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम को सूचारू ढ़ंग के साथ सफल बनाने के लिए स्टेज की सजावट, ग्राऊंड की साफ-सफाई, सैनेटाईजेशन, निर्विघन बिजली स्पलाई, पीने वाले पानी का प्रबंध, स्वागती गेट, पब्लिक एडरैस सिस्टम, रिकवरी वैन, फायर टैंडर, चौंको की सजावट, रिफरैशमैंट, बैरीकेडिंग, बैठने के प्रबंधों आदि का जायजा लिया।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि समागम दौरान सुरक्षा, पार्किंग और सूचारू यातायात के पुखता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होने यह भी कहा कि समूचे कार्यक्रम के दौरान कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से पालना यकीनी बनाई जाएगी। इस अवसर पर एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर (ज) हिमांशू अग्रवाल, एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर (विकास) रणबीर सिंह मूधल, सहायक कमिश्नर मैडम अनमजोत कौर, एस.डी.एम. अमृतसर-1 और 2 विकास हीरा और शिवराज सिंह बल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 23 अक्टूबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *