Breaking News

नगर निगम

लावारिस हुआ नगर निगम, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी कार्यकारी निगम कमिश्नर का कार्य भी देख रही

नगर निगम कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर,27 सितंबर: पंजाब सरकार ने नगर निगम अमृतसर को लावारिस कर दिया है। नगर निगम में इस वक्त कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर के पद खाली पड़े हुए हैं। नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह का तबादला 12 सितंबर को किया था। हरप्रीत सिंह 14 …

Read More »

स्व-रोज़गार कार्यक्रम के संबंध में नगर निगम ने 50 लोगों को कारोबार करने के लिए कर्ज दिलवाए

नगर निगम कार्यालय में स्व -रोजगार के अंतर्गत कर्ज दिलवाने के लिए आयोजित मीटिंग में नगर निगम और बैंक अधिकारी जानकारियां देते हुए। अमृतसर,27 सितंबर: नुल्म स्कीम के अंतर्गत नगर निगम द्वारा स्व -रोजगार कार्यक्रम के तहत लोगों को कारोबार करने के लिए कम ब्याज के दर पर बैंक से …

Read More »

नगर निगम के नियुक्त किए गए कमिश्नर राहुल चाबा का तबादला वापस होशियारपुर में, पंजाब सरकार ने दो पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर,26 सितंबर: पंजाब सरकार ने दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। जारी आदेशों के अनुसार वरिंदर सिंह को एसडीएम कोटकपूरा, वीरपाल कौर को एसडीएम फतेहगढ़ चूड़ियां नियुक्त किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार दिनांक 24-09-2024 को जारी अंतिम संख्या PERS-IASOP/T/1/2024-3-S/1227 के तहत क्रम संख्या 7, 12 और 16 …

Read More »

हरदीप सिंह ने एडिशनल डिप्टी  कमिश्नर पठानकोट का कार्यभार संभाला, एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

कार्यभार संभालते हुए पीसीएस अधिकारी हरदीप सिंह। पठानकोट,26 सितंबर:पीसीएस अधिकारी हरदीप सिंह ने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पठानकोट का कार्यभार संभाल लिया है। हरदीप सिंह के कार्यभार संभालते ही उनके कार्यालय में  2 एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। बता दे कि हरदीप सिंह पिछले लंबे अरसे तक नगर …

Read More »

डिप्टी कमिश्नर के निर्देश के बाद शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी

अमृतसर,26 सितम्बर : हालांकि अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर ने अभी तक अपना पद नहीं संभाला है, लेकिन डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी शहर की साफ-सफाई को लेकर लगातार निगम अधिकारियों और शहर की सफाई व्यवस्था में लगी कंपनी के साथ बैठकें कर रही है। जिसका नतीजा यह रहा कि शहर …

Read More »

प्रॉपर्टी टैक्स पर 30 सितंबर तक 10 प्रतिशत रिबेट मिल रही, रिबेट का लाभ उठा रहे लोग

फोकल प्वाइंट क्षेत्र में कैंप लगाकर टैक्स एकत्रित करते हुए अधिकारी। अमृतसर,26 सितंबर: नगर निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने बताया कि 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत रिबेट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका लोग लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम …

Read More »

फोकल प्वाइंट में एक डाइंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अमृतसर,26 सितंबर:फोकल प्वाइंट में एक डाइंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसकी सूचना आज सुबह फायर ब्रिगेड विभाग को 3:35 बजे पर मिली। फायर ब्रिगेड विभाग और सेवा समिति की लगभग 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जुट गई। 4 …

Read More »

पंजाब में नगर निगम के चुनाव न होने पर हाई कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई, अब 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

अमृतसर,25 सितंबर: अमृतसर से समाज सेवक प्रमोद चंद्र बाली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 23 सितंबर को प्रबोध चंदर बाली द्वारा दायर जनहित याचिका (CWP-PIL-1 ऑफ 2024, CWP-PIL-142 ऑफ 2024 से संबंधित) की सुनवाई में पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम और नगरपालिका …

Read More »

पिछले 2 वर्ष में 10 नगर निगम कमिश्नर के हुए तबादले

नए निगम कमिश्नर भी आने को तैयार नहीं नगर निगम कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 25 सितंबर (राजन): नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर बदलने से शहर पटरी से उतर रहा है। निगम कमिश्नर के तबादलों का सिलसिला पिछले  2 वर्ष से लगातार चलता रहा है। पंजाब सरकार द्वारा 2 वर्ष  में  …

Read More »

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने बाजार और गलियां बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 25 सितंबर: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज लोहागढ़ क्षेत्र में बाजार और गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की …

Read More »