Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा बकाया पानी के बिल माफ करने तथा 125 वर्ग गज से अधिक घरों के पानी के बिल 50 रुपए प्रतिमाह करने का नोटिफिकेशन जारी

शहर में नगर निगम के क्षेत्रफल में लगभग 44 हजार घरों को मिलेगा इसका लाभ, पुराने लगभग 14 करोड रुपए के बिल होंगे माफ

नगर निगम पर टुयूबवेलो का पुराना लगभग 85 करोड़ रुपए बिजली का बिल है बकाया

अमृतसर,21 अक्टूबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा बकाया पानी के बिल माफ करने तथा 125 वर्ग गज से अधिक घरों के पानी के बिल 50 रुपए प्रतिमाह करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इससे पहले वर्ष 2006 में कांग्रेस सरकार द्वारा   पंजाब में 125 वर्ग गज के घरों के पानी के बिल माफ किए गए थे। अब 125 वर्ग गज से 250 वर्ग गज के घरों में 105 रुपए तथा 250 वर्ग गज से अधिक घरों के  140 रुपए प्रतिमाह  पानी के बिल लिए जा रहे थे।  जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब 125 वर्ग गज के घरों तक पानी के बिल पहले की तरह माफ ही है और 125 वर्ग गज से अधिक घरों पर पानी का बिल 50 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।

नगर निगम के क्षेत्रफल में लगभग 44 हजार घरो को मिलेगा लाभ
नगर निगम अमृतसर के क्षेत्रफल में लगभग 44 हजार घरों को इसका लाभ मिलेगा। नगर निगम द्वारा इस वक्त लगभग 44 हजार घरों मे पानी के बिल भेजे जा रहे हैं। नगर निगम ने  इस वक्त रिहायशी यूनिटो से  लगभग 14 करोड़ रुपयों से अधिक का बकाया भी लेना है। जो अब माफ करना पड़ेगा।

नगर निगम ट्यूबवेलो का लगभग 85 करोड रुपए बिजली का बिल है बकाया
नगर निगम ने इस वक्त ट्यूबवेलो के एवज में पावर कॉम का लगभग 85 करोड़ रुपयों से अधिक का बिजली का बिल बकाया देना है। इसे भी अब पंजाब सरकार  द्वारा दिया जाएगा।

जारी किए गए नोटिफिकेशन की कॉपी

About amritsar news

Check Also

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी। अमृतसर,26 फरवरी(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *