Breaking News

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र के कुहाली गांव का दौरा कर छोटे और मझोले किसानों की समस्याओं का जायजा लिया

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुहाली में किसान परिवार के साथ खाना खाते हुए।

अमृतसर, 7 दिसंबर(राजन):पंजाब के मुख्यमंत्री  चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को भारत-पाक सीमा के पास अमृतसर जिले के कुहाली गांव का दौरा कर सीमा क्षेत्र में किसानों का हाल जाना।  उन्होंने यहां एक परिवार के साथ मक्के की रोटी और सरसों के साग का लुत्फ उठाया।
उन्होंने किसानों से उन कठिनाइयों के बारे में भी बात की जिनका वे सामना कर रहे हैं और 15 एकड़ भूमि के किसान भी अपनी कड़ी मेहनत के बावजूद अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री श् चरणजीत सिंह चन्नी कुहाली में एक किसान परिवार से बात करते हुए

किसानों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि किस प्रकार परिवारों की जोत घट रही है और खेती का खर्च बढ़ रहा है।  उन्होंने कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने और धान की पराली का कुशल एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किसानों से सुझाव भी मांगे।  मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा के बारे में भी जानकारी ली।

कैप्शन: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुहाली में किसान परिवार के साथ खाना खाते हुए।
पंजाब के मुख्यमंत्री श् चरणजीत सिंह चन्नी कुहाली में एक किसान परिवार से बात करते हुए।

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर.-2026: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *