
अमृतसर, 2 नवंबर:पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। बीजेपी जॉइन करने के बाद विधायक कुंवर ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए । फिरौती की इंडस्ट्री.चल रही है। इन तीनों विधायकों ने पिछले 2 दिनों में आप से इस्तीफा दिया।
रविवार को जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के इस्तीफे के बाद सोमवार को कुंवर ने भी पार्टी छोड़ दी । कुंवर ने विधानसभा की मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। जून 2025 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। वहीं AAP ने कहा कि वह विधानसभा स्पीकर से समाना और सनौर विधायकों की मेंबरशिप रद्द करने की मांग करेगी।
विधायक कुंवर ने कहा- पंजाब में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बने
विधायक कुंवर ने कहा- पंजाब में नशा चरम सीमा पर है। नशे का साम्राज्य कायम है। फिरौती एक इंडस्ट्री बन गई है और गैंगस्टरवाद चरम सीमा पर है। मैं पुलिस अधिकारी रहा हूं और बतौर पुलिस अधिकारी अदालतों में जाकर गवाही दे रहा हूं। गैंगस्टरों को पंजाब सरकार का हिस्सा बनाया जा रहा है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती।
बीजेपी में शामिल हुए AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा की पंजाब के प्रति सोच और ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब के लोगों के प्रति लगाव देखकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। आज पंजाब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। पंजाब का अस्तित्व खतरे में है। पंजाबियत दिखाई नहीं दे रही है और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।
भाजपा अध्यक्ष बोले- पंजाब में झाड़ू बिखर गया, लोगों से धोखा हुआ
भाजपा के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत है । जिस सोच के साथ वे पार्टी में आए हैं, उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।अच्छे नेता आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं। अब यह झाड़ू बिखर गया है। जो भी नेता भाजपा में आएंगे, उनका स्वागत किया जाएगा।.पंजाब के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 5 साल बर्बाद कर दिए। पार्टी इनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News