Breaking News

लॉरेंस रोड के अंत में प्राइम लोकेशन वाली जगह पर कब्जा करवाने के प्रयास की कमेटी ने की जांच

निगम अधिकारियों ने अपने-अपने दर्ज कराए बयान, जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को दोबारा बुलाया जाएगा

अमृतसर,11 दिसंबर (राजन): लारेंस रोड के अंत में जामुन वाली सड़क के साथ प्राइम लोकेशन वाली जगह पर कब्जा करवाने के प्रयास की कमेटी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मेयर करमजीत सिंह रिंटू की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी सदस्य पार्षद महेश खन्ना,पार्षद प्रियंका शर्मा,कमेटी के नोडल अफसर दलजीत सिंह ने इस संबंध में एमटीपी विभाग, नगर निगम के सिविल विंग तथा एस्टेट विभाग के अधिकारियों  से बयान दर्ज किए। इस जगह पर बनाए गए फुटपाथ को तोड़कर कैसे कब्जा करने के लिए दीवार का निर्माण हो गया। टीम द्वारा सभी अधिकारियों के बयान लेने के उपरांत कहा गया कि जरूरत पड़ने पर कमेटी किसी भी अधिकारी को दोबारा बुलाएगी।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विधानसभा में सीवरेज और पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट को लेकर उठाए मुद्दे

सदन में बोलते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।  अमृतसर, 7 अगस्त(राजन):पंजाब विधानसभा के चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *