Breaking News

ओपी सोनी ने अपने ऊपर लग रहे घोटाले के आरोपों को पूरी तरह से नकारा

ओम प्रकाश सोनी।

चंडीगढ़/अमृतसर,24 जून (राजन): पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओ.पी. सोनी ने अपने ऊपर लग रहे घोटाले के आरोपों को पूरी तरह से नकारा  है। आज प्रैस वार्ता  के दौरान पूर्व डिप्टी सी.एम. ने कहा कि मेरे खिलाफ घोटाले की खबरे गलत है कि मैंने 200 करोड़ रुपयों का घोटाला किया है, जो एक  मात्र अफवाह है। ओपी सोनी का नाम सैनेटाइजर घोटाले में सामने आया है, जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा उनके खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। पूर्व मंत्री ओपी सोनी पर कोविड के दौरान 3 गुना कीमत पर सैनिटाइजर खरीदने का आरोप लगा है, जिसका पूरा रिकॉर्ड राजस्व विभाग ने मांग लिया है।  जिसके मद्देनजर इस पर खर्च होने वाला सारा पैसा डिजास्टर मैनेजमेंट फंड से लिया गया। राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को सारा रिकॉर्ड एक हफ्ते के अंदर पेश करने के लिए कहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सेनिटाइजर महंगे दामों पर खरीदे हैं, वहीं राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के माध्यम से सेनिटाइजर भी खरीदा है, जो सस्ता है। चुनाव आयोग के लिए 1.80 लाख बोतलें 54.54 रुपए प्रति बोतल की दर से खरीदी गईं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने तीन गुना कीमत पर 160 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से सेनेटाइजर खरीदा। स्वास्थ्य विभाग के लिए सैनिटाइजर की खरीद की फाइल पर मंजूरी पूर्व मंत्री ओपी सोनी सोनी द्वारा दी गई थी।

About amritsar news

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के बाद जिला अमृतसर की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंपी

अमृतसर, 12 अक्टूबर(राजन):जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं के आंकड़ों की जानकारी देते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *