Breaking News

मंत्री निज्जर व विधायक गुप्ता ने गंदे नाले  सफाई प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

अमृतसर,17 जुलाई (राजन): स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर व विधानसभा सेंट्रल के विधायक डा. अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप में  भगतांवाला के नजदीक गंदे नाले की सफाई का शुभारंभ किया।इसके बाद मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि प्रोजेक्ट की कुल लागत 50 लाख रुपये है, जिसकी मदद से नाले की सफाई का काम मुकम्मल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नाले की सही ढंग से सफाई न होने की वजह से नाला ब्लाक हो चुका था, जिसके चलते बरसाती दिनों में कई बार तो गंदा पानी सड़कों पर आने की समस्या भी होती रही है। डॉ  निज्जर के साथ विधान सभा सेंट्रल के विधायक डा. अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप में कहा कि भले ही नाले की सफाई होती रही है, मगर अब नाले की सफाई के लिए आया बजट सही ढंग से खर्च होगा और मापदंडों के हिसाब से ही काम होगा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) के वालंटियरों ने संयुक्त रूप में मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह  निज्जर व विधायक डा. अजय  गुप्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर पीए नवनीत शर्मा, मनिदरपाल सिंह, विक्की अरोड़ा, नरिदर मरवाहा, कमलदीप सिंह, संदीप शर्मा, सन्नी सहोता, सर्बजीत सिंह बिट्टू, मनजीत सिंह लूथरा, सुरिदर छिदा, सनप्रीत भाटिया, जसपाल भुल्लर, प्रिस आदि मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *