Breaking News

एडीसी ने जिला स्तरीय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले  कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस पर गुरु नानक देव स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एडीसी सुरिदर सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार आजादी दिवस बिना किसी पाबंदियों से मनाया जा रहा है। सभी विभागों के कर्मचारी और स्कूलों के बच्चे उत्साह के साथ प्रोग्राम में शामिल हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समागम में हिस्सा लेने वाले बच्चों के लिए पानी, मेडिकल सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया जाए। एडीसी ने बताया कि समागम की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि फुल ड्रेस रिहर्सल को सफलतापूर्वक पूरा किया जाए और कोई कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान भी बच्चों के लिए पीने वाले पानी का पूरा इंतजाम किया जाए और किसी भी घटना को पूरा करने के लिए एंबुलेंस की ड्यूटी भी रिहर्सल के दौरान लगाई जाए।

नौ अगस्त से स्टेडियम में रिहर्सल होगी शुरू

एडीसी ने कार्यक्रम को पूरा करने के लिए अलग-अलग विभागों की ड्यूटी लगाई और बच्चों की ओर से पेश किए जाने वाले रंगा-रंग प्रोग्राम की तैयारियों के लिए नौ अगस्त से स्टेडियम में रिहर्सल करने की हिदायत की। इस मौके पर सहायक कमिश्नर गुरसिमरन कौर, एसडीएम मनकंवल सिंह, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार  व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से गेहूं के नरमे/पराली को आग न लगाने की अपील की

अमृतसर, 6 मई :डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *