Breaking News

2.92 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित,इस वित्त वर्ष में 10.35 करोड़ टैक्स हुआ जमा

कैंप लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करते हुए निगम के अधिकारी व कर्मचारी

अमृतसर, 30 सितंबर (राजन): आज नगर निगम को 2.92 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है।  पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक टैक्स  जमा कराने वालों को 10% रिबेट दी हुई थी।  कोविड-19 के चलते लोगों के कारोबार नहीं चल पा रहे। इसके बावजूद निगम को इस वित्त वर्ष मे अब तक  कुल 10.35 करोड़ रूपये  टैक्स जमा हो गया है।  जबकि पिछले वित्त वर्ष में 30 सितंबर तक 17.85 करोड़ रूपये  एकत्रित हुआ था। नगर निगम द्वारा पिछले वित्त वर्ष में भी प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य 35 करोड़ रूपये  रखा हुआ था। निगम के शहर के पांचों जोनों में सुपरिटेंडेंटो व उनके स्टाफ द्वारा कैंप लगाकर लोगों को  टैक्स जमा कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।  जिसके परिणाम स्वरूप निगम को इतनी बड़ी राशि एकत्रित हुई है।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ हाईकोर्ट का मामला: अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी

अमृतसर, 23 फरवरी(राजन ):नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में कांग्रेसी पार्षद श्वेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *