Breaking News

जीएनडीयू में रिफ्यूज डिवाइस फ्यूल तैयार करने के प्रैक्टिकल दौरान गलत केमिकल रिएक्शन से हुआ जोरदार धमाका

अमृतसर,26अगस्त (राजन): गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग की लैब में प्रैक्टिकल के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसमें कई स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं। इनमें से एक  एमएससी फाइनल की छात्रा मुस्कान की हालत गंभीर बनी हुई। उसकी आंखों और चेहरे को नुकसान हुआ है। छात्रा का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स रिफ्यूज ड्राइव फ्यूल (आरडीएफ) का प्रैक्टिकल कर रहे थे। घटना शुक्रवार को गुरु नानक देव यूनिवसिर्टी के केमिस्ट्री विभाग की लैब में सामने आया। दोपहर बाद स्टूडेंट्स लैब में केमिकल्स से प्रैक्टिकल कर रहे थे। वे आरडीएफ  यानी, वेस्ट मटेरियल से फ्यूल तैयार करने का प्रैक्टिकल कर रहे थे। इसी दौरान गलत केमिकल रिएक्शन हो गया और जोरदार धमाका हुआ। प्रैक्टिकल कर रही मुस्कान इस दौरान गंभीर घायल हो गई, जबकि लैब में खड़े कई स्टूडेंट्स को भी चोटें आई हैं।

आई सी यू  में दाखिल है मुस्कान

मुस्कान के सहपाठियों का कहना है कि ब्लास्ट  के समय वह सबसे करीब थी। जिस कारण वह गंभीर घायल हो गई। उसे तुरंत अमनदीप अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे आई सी यू  में रखा गया है। विभाग के अध्यापकों का कहना है कि मुस्कान का इलाज चल रहा है और उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है । 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर केवल वोट बटोरने का काम किया : नायब सिंह सैनी

अमृतसर, 21 फरवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अमृतसर दौरे पर पहुंचे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *