Breaking News

नगर निगम को 50 लाख प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित, अभी भी 10 प्रतिशत रिबेट लेने के 24 दिन शेष

अमृतसर,6 सितंबर (राजन): नगर निगम को आज 50 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। इस तरह से इस वित्त वर्ष में अब तक 10.17 करोड रुपए टैक्स एकत्रित हो चुका है। आज प्रॉपर्टी टैक्स की 1560 रिटर्ने भरी गई है। इस तरह से इस वित्त वर्ष की अब तक कुल 30140 पीटीआर भरी जा चुकी हैं। अभी भी  लगभग 24 हजार पीटीआर भरी जानी शेष है।  पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक टैक्स अदा करने वालों को 10 प्रतिशत रिबेट दी जा रही है। रिबेट लेने के लिए अभी भी 24 दिन शेष पड़े हुए हैं। सभी बड़े बड़े कमर्शियल अदारो का अभी प्रॉपर्टी टैक्स आना शेष है।30 सितंबर के उपरांत रिबेट नहीं मिलेगी और 31 दिसंबर के उपरांत टैक्स अदा करने वालों को 10 प्रतिशत जुर्माना अदा करना पड़ेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *