Breaking News

गुरुद्वारे के अंदर ग्रंथी को लेकर दो गुटों में तकरार,12 लोग हुए घायल

अमृतसर, 26 सितंबर (राजन): गुरुद्वारे के अंदर ग्रंथीको लेकर दो गुटों में तकरार हो गई। गुरुद्वारासाहिब के बाहर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।घटना में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से तीन गंभीर जख्मी हैं। मजीठा थाने की पुलिस दोनों पक्षों के बयानों दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह के ग्रंथी कृपाल सिंह पाला सेवा कर रहे थे। गांव के एक गुट हरपिंदर सिंह ग्रंथी कृपाल के पक्ष में खड़ा हो गया, जबकि दूसरा भिंदर का पक्ष उसके खिलाफ था। दोनों पक्षों की इसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई और दोनों गुटों ने तेजधार हथियारों और गंडासों के साथ एक दूसरे पर हमला कर दिया।

दोनों पक्षों के लोग हुए घायल

झगड़े में दोनों पक्षों के लोग गंभीर घायल हो गए। एक पक्ष में हरपिंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह घायल हुए हैं। दूसरे गुट में भिंदर, मेजर सिंह, अमरीक सिंह, मुख्तयार सिंह, जिंदि और रिव घायल हैं। दोनों पक्षों के घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायलों से संपर्क साध रखा है, ताकि बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा सके। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट पर शारजाह से आए 3 यात्रियों के सामान से 45 आईफोन , नकली सिगरेट बरामद

अमृतसर,28 फरवरी:डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *